Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Homelatest News'मेरे हाथ में तेरा हाथ हो...', Virat Kohli and Anushka Sharma ने...

‘मेरे हाथ में तेरा हाथ हो…’, Virat Kohli and Anushka Sharma ने इस तरह मनाया New Year

दुनियाभर में साल 2025 का शानदार स्‍वागत किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्‍यों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को नए साल की बधाई दी। भारतीय टीम इस समय ऑस्‍ट्रेलिया में हैं और सिडनी में न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाया। विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा मंगलवार को सिडनी की सड़क पर घूमते हुए नजर आए।
देवदत्‍त पडिक्‍कल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्‍णा भी इस पावर कपल के साथ न्‍यू ईयर पार्टी में जाते हुए दिखे। कई सोशल मीडिया अकाउंट यूजर्स ने जानकारी दी कि भारतीय खिलाड़ी न्‍यू ईयर पार्टी का आनंद उठाने गए थे। इस दौरान विराट-अनुष्‍का एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए। इस पावर कपल के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सरफराज खान ने बोट पर मनाया जश्‍न

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी सरफराज खान ने भी इंस्‍टाग्राम के जरिये बताया कि बोट पर नए साल का जश्‍न मनाया। इस दौरान सरफराज के साथ ऋषभ पंत, शुभमन गिल, हर्षित राणा और मोहम्‍मद सिराज भी नजर आए। बोट पर घूमते हुए सरफराज ने न्‍यू ईयर पर हुई आतिशबाजी का वीडियो भी पोस्‍ट किया है।

सीरीज करना होगी बराबर

भारतीय टीम के खिलाड़‍ियों ने बेशक न्‍यू ईयर का जोरदार जश्‍न मनाया, लेकिन उनके ऊपर मौजूदा बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी 2-2 से बराबर करने का दबाव है। टीम इंडिया मौजूदा सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। ब्रिस्‍बेन में खेला गया चौथा टेस्‍ट ड्रॉ रहा था। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की कोशिश सिडनी टेस्‍ट जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी।

कोहली का स‍िडनी में रिकॉर्ड

भारतीय फैंस को सबसे ज्‍यादा उम्‍मीदें विराट कोहली से बड़ी पारी की होंगी, जो इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऑफ स्‍टंप के बाहर की गेंद कोहली के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। हालांकि, कोहली ने पर्थ की दूसरी पारी में शतक जमाया था और फैंस उम्‍मीद कर रहे हैं कि भारतीय क्रिकेटर सिडनी में भी रंग जमाएंगे।
बता दें कि कोहली ने सिडनी में तीन टेस्‍ट की पांच पारियों में कुल 248 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। देखना दिलचस्‍प होगा कि कोहली नए साल में शतक जमाकर फैंस को खुश कर पाएंगे या नहीं।

डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल की उम्‍मीदें बरकरार

वैसे भी भारतीय टीम हर हाल में सिडनी टेस्‍ट जीतना चाहेगी क्‍योंकि उसके पास अभी भी डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचने का मौका है। भारतीय टीम को सिडनी टेस्‍ट जीतने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया-श्रीलंका सीरीज पर नजर निर्भर रहना होगा। अगर श्रीलंकाई टीम ऑस्‍ट्रेलिया को दोनों टेस्‍ट जीतने से रोक देती है तो भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्‍तान को मात देकर डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की। प्रोटियाज टीम डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी और उसने पहली बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments