Sunday, March 15, 2026
Google search engine
Homedelhiपूर्व PM Manmohan Singh के नाम पर बनाया जाना चाहिए School of...

पूर्व PM Manmohan Singh के नाम पर बनाया जाना चाहिए School of Economics Institute: सुखजिंदर सिंह रंधावा

पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर विश्व स्तरीय स्कूल ऑफ पर इकोनॉमिक्स इंस्टीटच्यूट बनाए जाने की मांग की है।

सांसद रंधावा ने कहा क पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह उन्हें नहीं दिया गया। वह 10 साल भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। हमने सरकार से मांग की है कि स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स इंस्टीटय़ूट बनाया जाए।

मनमोहन सिंह ने दिखाया कि संकट काल में हम कैसे अपनी इकॉनमी को सुरक्षित रख सकते हैं। पूर्व पीएम ने मनमोहन सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व को रास्ता दिखाया।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली के सीएम आतिशी को पत्र लिखने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट है और कुछ नहीं है। ये दोनों ही पार्टयिां किसान विरोधी हैं।

इन दोनों पार्टियों को किसानों के लिए आगे आना चाहिए और किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए। मैं समझता हूं कि कृषि मंत्री को यह पत्र पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी लिखना चाहिए, जहां किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।

दिल्ली में वीर सावरकर के नाम पर इंस्टीटय़ूट बनाने पर उन्होंने कहा कि जो अंग्रेजों से माफी लेकर आए उनका इंस्टीटच्यूट बनाया जाएगा, लेकिन जो फांसी लेकर आए उनका इंस्टीटय़ूट कौन बनाएगा।

आजादी के आंदोलन में पंजाब से भी कई लोगों को फांसी हुई थी। इन लोगों के लिए इंस्टीटय़ूट कौन बनाएगा। इंस्टीटय़ूट बनाना है तो शहीद भगत सिंह, लाला लाजपत राय, सुखदेव सिंह का बनाना चाहिए। मैं समझता हूं कि ऐसे लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी। ऐसे लोगों का इंस्टीटय़ूट नहीं बनना चाहिए जो माफी मांग कर आए थे।

Partners: verde casino https://ninekasyno.com/ amunra wazamba amunra sportuna lemon casino verde casino lemon casino f1 casino
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments