Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनएक फोटो के इतने लाख रुपए लेते हैं ओरी, बताया कैसे शुरू...

एक फोटो के इतने लाख रुपए लेते हैं ओरी, बताया कैसे शुरू हुआ फोटो क्लिक कराने का ‘बिजनेस’

हंसी के ठहाकों से भरा रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हर एपिसोड फैंस को गुदगुदाने पर मजबूर कर देता है। इस बार शो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और सोशल मीडिया शख्सियत ओरी पहुंचे। रवि किशन और ओरी ने स्टेज पर खूब मस्ती की और ओरी ने रवि किशन के कहने पर भोजपुरी भी बोली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरी एक फोटो क्लिक कराने के लिए 15 लाख रुपये लेते हैं और वो भी डिस्काउंट के साथ?

ओरी को बॉलीवुड की हर पार्टी और फंक्शन में देखा जाता है। कई बार सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल भी करते हैं कि ओरी हर जगह कैसे पहुंच जाते हैं। दरअसल ओरी को बॉलीवुड की हर शादी और पार्टी का न्योता मिलता है और वे शादी में जाने के पैसे भी चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं, ओरी हर शादी और फंक्शन में नए आउटफिट पहनते हैं और कभी भी आउटफिट रिपीट नहीं करते। यह खुलासे खुद ओरी ने शो में किए हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में ओरी ने बताया कि साल 2025 में उन्हें 80-90 शादियों के इंविटेशन आए थे और वे लगभग हर शादी का हिस्सा बने थे क्योंकि यही उनका काम है। ओरी ने यह भी बताया कि वे हाथ रखने वाले पोज के साथ फोटो लेने के भी पैसे चार्ज करते हैं। उन्होंने बताया कि डिस्काउंट के साथ एक फोटो का 15 लाख रुपये है। ओरी ने यह भी जिक्र किया कि लोगों का मानना है कि उनका टच मैजिकल है।

उन्होंने बताया कि लोग मेरे पास आकर उन्हें हाथ लगाने के लिए कहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि मेरे हाथ लगाने से उनकी मुश्किलें और बीमारियां भी ठीक हो जाती है। ओरी ने यह भी साफ किया कि यह दावा लोग करते हैं, वे नहीं। बता दें कि इससे पहले ओरी ने खुलासा किया था कि 8 साल से दंपत्ति को संतान नहीं हो रही थी, लेकिन उसके पति को छूने के बाद दंपत्ति को संतान हो गई। इसके लिए भी ओरी ने मोटा पैसा चार्ज किया था।

 

Partners: https://amunra-gr.com/ lemon casino wazamba lemon casino weryfikacja https://wazambaitalia.com/ https://sportunagreek.com/ posido casino arvostelu casinozer stelario lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments