Friday, March 20, 2026
Google search engine
Homelatest News'एवर टैलेंटेड...' Deepika Padukone के बर्थडे पर Prabhas ने खास अंदाज में...

‘एवर टैलेंटेड…’ Deepika Padukone के बर्थडे पर Prabhas ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हर तरह के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाने के लिए जानी जाती हैं। 5 जनवरी यानी आज एक्ट्रेस अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट (Deepika Padukone Birthday) कर रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर फैंस समेत फिल्मी दुनिया के सितारे उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच उनके कल्कि के को-स्टार प्रभास ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्पेशल नोट शेयर किया है।
ओम शांति ओम (Om Shanti Om) से करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने फिल्मी दुनिया के ज्यादातर दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। डेब्यू मूवी से ही उन्हें लोगों के दिलों में खास जगह कायम की। एक्ट्रेस को आखिरी बार बड़े पर्दे पर सिंघम अगेन में देखा गया। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पहली लेडी सिंघम के तौर पर एक्ट्रेस नजर आई। फिल्म में उनके शक्ति शेट्टी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया है।

प्रभास ने दीपिका को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

साल 2024 में सिल्वर स्क्रीन पर कल्कि 2898 AD ने दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म की कहानी को भी दर्शकों को पसंद आई थीं। साथ ही, फैंस ने दीपिका और प्रभास की जोड़ी को खूब पसंद किया था।साउथ एक्टर ने दीपिका को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार नोट पोस्ट किया। उन्होंने एक्ट्रेस की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही लिखा, ‘एवर टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बर्थडे की शुभकामनाएं। आपको खुशी और सफलता ऐसे ही मिलती रहें। एक बार फिर ढेर सारी बधाईयां।’

कल्कि पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं फैंस

कल्कि फिल्म में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका को सुमति के किरदार में देखा गया। वहीं, प्रभास ने भैरव के रोल की भूमिका निभाई थी। अब फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने जानकारी दी थी की कल्कि के दूसरे भाग के आने में करीब 3 साल का समय लग सकता है। ऐसे में प्रभास और दीपिका के फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

जूम की रिपोर्ट की मानें तो इन दिनों दीपिका पादुकोण मैटरनिटी लीव पर हैं। वह अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ के साथ गुजार रही हैं। बता दें कि उन्होंने सितंबर 2024 में अपने घर बेटी का स्वागत किया था।

 

 

Partners: casinos ohne oasis casino ohne account online casinoer med dansk licens pokersider med dansk licens udenlandske spillesider Similar Sweet Bonanza odds uden mitid hvad står rofus for udenlandske bookmakere skrill guthaben auszahlen
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments