Justin Trudeau Resignation: नई दिल्ली। कनाडा में राजनीति उथल-पुथल के बाद प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद उनके 10 साल पुरानी सत्ता का अंत हो गया। ट्रूडो ने भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे इस्तीफे का एलान किया। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे से पहले एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष के कारण उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। ट्रूडो के अलावा वित्त मंत्री भी इस्तीफा दे चुके हैं।
ऐसे में कनाडा की राजनीति में अस्थिरता बढ़ने के संकेत हैं। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर इस बात की पुष्टि खुद की है। उन्होंने आज पीएम आवास के बाहर मीडिया से कहा कि मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का इरादा रखता हूं। आगे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “मैं पार्टी नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का इरादा रखता हूं, जब पार्टी अपना अगला नेता चुन लेगी। कल रात मैंने लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से यह प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।” बता दें कि कनाडा में बुधवार को लिबरल पार्टी के कॉकस का आयोजन होगा। इससे पहले ही जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे का ऐलान हो सकता है।


