Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homelatest Newsमुझे नया जीवन मिला…’, Gurucharan Singh ने Hospital से वीडियो किया शेयर

मुझे नया जीवन मिला…’, Gurucharan Singh ने Hospital से वीडियो किया शेयर

तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ यानी अभिनेता गुरुचरण सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अभिनेता खुद से जुड़े अपडेट्स भी इंटरनेट पर शेयर करते रहते हैं।

गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अस्पताल का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि उन्हें नया जीवन मिला है। एक्टर का वीडियो देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं और उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

गुरुचरण सिंह ने शेयर किया वीडियो

अभिनेता गुरुचरण सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो को शेयर करते उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन शेयर किया है। गुरुचरण ने लिखा कि धन धन साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी दे गुरु पर्व दी लाख-लाख, करोड़-करोड़ वधाइयां जी।

कल गुरु पर्व ते गुरु साहेब जी ने मैनु नवा जीवन बख्शिया। गुरु साहेब जी नू असीमित अनंत काल धनवाद जी। सबनु दिलो ते नमस्कार, रब राखा जी, वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह जी।

क्या बोले गुरुचरण?

गुरुचरण ने इस पोस्ट में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रहे हैं कि हालत बहुत ज्यादा खराब है। इसके साथ ही वो गुरु पर्व की बधाई भी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो सामने आने के बाद ‘सोढ़ी’ के फैंस को उनकी चिंता सता रही है और सभी उनके जल्दी ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

दूसरे यूजर ने कहा कि आपको क्या हुआ सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपको जल्दी ठीक करें। एक चौथे यूजर ने लिखा कि क्या हुआ सर? एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाओ। एक और ने कहा कि अपना ध्यान रखो। इस तरह के कमेंट्स करके फैंस एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

25 दिन तक गायब रहे गुरुचरण 

गौरतलब है कि बीते साल 2024 में ‘सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह अचानक से कहीं गायब हो गए थे। जैसे ही ये खबर आई थी तो हर कोई हैरान और परेशान हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, लेकिन उसके बाद भी सोढ़ी नहीं मिले थे।

हालांकि, फिर 25 दिन बाद वो अचानक से सामने आ गए थे। वापस आने के बाद एक्टर ने कहा था कि वो किसी धार्मिक यात्रा पर गए थे। एक्टर का कहना था कि उस दौरान वो कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे।

Partners: f1 casino verde casino recensioni negative kod promocyjny lemon casino bez depozytu nine casino https://amunra77.com/ https://ninecasinoceske.com/ https://ninecasinoceske.com/ stelario https://ninecasinoit.com/ legzo
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments