Sunday, April 26, 2026
Google search engine
Homelatest NewsMaheesh Theekshana ने की नए साल की धांसू शुरुआत, hat-trick लेकर New...

Maheesh Theekshana ने की नए साल की धांसू शुरुआत, hat-trick लेकर New Zealand की धरती पर हासिल किया बड़ा मुकाम

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच आज यानी 8 जनवरी को खेला गया। हैमिल्टन में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंकाई टीम को 113 रन से मात दी। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा, जिसमें ओवर घाटाकर 37 कर दिए गए। इस मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने बल्ले से 79 रन की पारी खेली और उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 142 रन बनाकर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया। मैच में न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाज महीश तीक्षणा ने हैट्रिक लेकर तबाही मचाई। इस दौरान उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Maheesh Theekshana ने ODI हैट्रिक लेकर मलिंगा-चमिंदा जैसा बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (New Zealand Vs Sri Lanka) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में महीश तीक्षणा ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ये विकेट लगातार लेकर हैट्रिक बनाई। पारी के 35वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर उन्होंने दो विकेट लिए और अपनी हैट्रिक उन्होंने अगले ओवर की पहली गेंद पर पूरी की।

महीश तीक्षणा ने 8 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान महीश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। वह 6 साल के बाद वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले श्रीलंकाई बॉलर बने। वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे हैट्रिक लेने वाले महीश तीक्षणा पहले श्रीलंकाई बॉलर बने। इस दौरान उन्होंने चामिंदा वास, मलिंगा समेत कई श्रीलंकाई बॉलर्स के क्लब में एंट्री मारी।

ODI हैट्रिक वाले श्रीलंकाई गेंदबाज

  • चमिंडा वास: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, 2001, कोलंबो
  • चमिंडा वास: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 2003, पीटरमैरिट्सबर्ग
  •  लसिथ मलिंगा: श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007, गुयाना
  • फरवीज़ महरूफ: श्रीलंका बनाम भारत, 2010, दांबुला
  • लसिथ मलिंगा: श्रीलंका बनाम केन्या, 2011, कोलंबो (आरपीएस)
  • लसिथ मलिंगा: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2011, कोलंबो (आरपीएस)
  •  थिसारा परेरा: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, 2012, कोलंबो (आरपीएस)
  • वानिंदु हसरंगा: श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, 2017, गॉल
  • दुष्मंथा मदुशंका: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 2018, ढाका
  • महीश तीक्षणा: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 2025, हैमिल्टन
Partners: verde casino https://es-wazamba.com/ stelario smokace casinozer verde casino https://verdecasinoitalia.com/ amunra lemon casino opinie nine casino
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments