Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
Homeधर्मआज का राशिफल। 10 जनवरी, 2025, मेष राशि वालों की आज आर्थिक...

आज का राशिफल। 10 जनवरी, 2025, मेष राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली हैः जानें बाकी राशियों का हाल

मेष
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक समझौतों को लेकर जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है। ज्ञानचर्चा में आप सम्मिलित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदी के समय मोलभाव अवश्य कर लें।

वृष
आज का दिन आपके लिए सामान्य ही रहने वाला है। आध्यात्मिक वातावरण का प्रभाव आपके ऊपर रहने वाला है। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे। आप अच्छे लोगों से प्रेरणा लेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी।

मिथुन
आज मेहनत से जी न चुराएं। व्यापार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सोच विचारकर करें। सभी से विचार-विमर्श और सहमति लेना भविष्य के लिए हितकर होगा। देर रात तक जागने के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।

कर्क
आज दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में नई प्रगाढ़ता आएगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।

सिंह
आज दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। बौद्धिक लेखन और पठन-पाठन में रुचि लेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम की भावना बढ़ेगी। फाइनेंस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

कन्या
आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर निगरानी बनाए रखें। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बताएं। मन में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर शंका रहेगी। गलत आदतों के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है।

तुला
आज दोपहर तक आवश्यक कार्य कर लें। भोजन की शुद्धि का ध्यान रखें। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। निजी रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

वृश्चिक
आज रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

धनु
आज अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। कुछ नया खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीतिक घटनाक्रमों में आप काफी रुचि ले सकते हैं। दूसरों से अपनी प्रशंसा न करें। सभी कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से पूरा करना उचित होगा।

मकर
आज धन की समस्या हो सकती है। नए संबंधों को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। संबंधों में पैसों के लेन-देन को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। प्रेमीजन को लेकर मन में कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ
आज नए व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। परिवार और समाज में संतुलन बनाकर रखें। सभी कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। लंबी यात्रा को लेकर योजना बना सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

मीन
आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी आय बढ़ सकती है। घर के छोटे सदस्यों के प्रति काफी स्नेह भाव रखेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आप योजना के अनुरूप कार्य करेंगे।

Partners: online gambling sites that accept zimpler casinos mit skrill malta casino udenlandske casinoer zimpler casino neteller casino deposit nya casinon utan licens med trustly hvad står rofus for euteller henkilökohtainen pin-koodi trustly finland
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments