Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homelatest NewsMaha Kumbh : प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम योगी, कलश भेंटकर दिया...

Maha Kumbh : प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम योगी, कलश भेंटकर दिया महाकुंभ में आने का निमंत्रण

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने पीएम मोदी को प्रयागराज महाकुंभ मेले में आने का निमंत्रण दिया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला है।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी ने फोटो के साथ एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को ‘नए भारत’ का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी ने 30 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर प्रयागराज महाकुंभ मेले में आने का निमंत्रण दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments