Thursday, November 5, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजन'केसरी' की एनिवर्सरी पर सीक्वल का जिक्र, इस दिन दिखाएंगे 'केसरी चैप्टर...

‘केसरी’ की एनिवर्सरी पर सीक्वल का जिक्र, इस दिन दिखाएंगे ‘केसरी चैप्टर 2’ की झलक

आज 21 मार्च को फिल्म ‘केसरी’ की रिलीज को छह साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई। इस मौके पर मेकर्स ने सीक्वल पर अपडेट शेयर किया है।

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी’ ने आज शुक्रवार 21 मार्च को छह साल का सफर पूरा कर लिया है। यह फिल्म साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हिट रही। अब इसका सीक्वल भी आ रहा है। ‘केसरी’ की रिलीज पर आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीक्वल ‘केसरी चैप्टर 2’ की झलक शेयर की है। साथ ही यह संकेत दिया है कि कल यानी शनिवार को इस बारे में अहम जानकारी दी जाएगी।

‘नई लड़ाई, जोश नया’
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है, जो केसरी का है। इसके साथ लिखा है, ‘नया युद्धा, लेकिन जोश और आग वही’। उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘फिल्म ‘केसरी’ के छह साल पूरे होने का जश्न। केसरी के जज्बे का जश्न और साथ ही नए चैप्टर का जश्न, जो जल्द शुरू हो रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments