राष्ट्रपति भवन में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल ‘एजिंग विद डिग्निटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बुजुर्ग अतीत से जुड़े होते हैं और भविष्य के मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से बुजुर्गों की खुशी और भलाई के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने, उनके मार्गदर्शन को महत्व देने और उनकी मूल्यवान संगति का आनंद लेने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पहल – ‘सम्मान के साथ वृद्धावस्था’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना हमारी संस्कृति में है। वरिष्ठ नागरिक, परिवार और समाज का आदरणीय अंग हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा – आज के प्रतिस्पर्धा वाले और तेज रफ्तार भरी जिंदगी में हमारी युवा पीढ़ी के लिए वरिष्ठ नागरिकों का साथ, प्रेरणा और मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके पास अनुभवों और ज्ञान का भंडार है, जो युवा पीढ़ी को जटिल चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकता है।


