Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस के 9वीं कक्षा के छात्रों के...

पंजाब सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस के 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए 3-दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि छात्रों के व्यक्तिगत विकास और उन्हें स्कूल ऑफ एमिनेंस (एस.ओ.ई.) इकोसिस्टम से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस में 9वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अपनी तरह का पहला तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि 26 से 28 मई, 2025 तक आयोजित होने वाला यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम छात्रों को एस.ओ.ई. इकोसिस्टम के साथ एकीकृत होने में मदद करेगा और अगले दो वर्षों में उनके व्यक्तिगत विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस में छात्रों के लिए कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नौकरशाहों, न्यायाधीशों, वरिष्ठ वकीलों, डॉक्टरों, कुलपतियों, कॉलेज प्राचार्यों, प्रोफेसरों और उद्योग प्रमुखों सहित प्रबुद्ध विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को उनके अनुभवों से सीखने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का एक अनूठा अवसर मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत होनहार पूर्व छात्रों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में आमंत्रित किया जाएगा ताकि छात्र उनकी सफलता से प्रेरणा ले सकें। इससे उन्हें भविष्य की रणनीति तैयार करने, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के बारे में मूल्यवान मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, छात्रों को रीडिंग सत्रों, विचार-विमर्श और अंग्रेजी अखबार पढ़ने तथा “आज की मुख्य सुर्खी” जैसी रोचक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा, जिससे उनकी पढ़ने में रुचि और बौद्धिक जिज्ञासा को और बढ़ाया जा सके।

छात्रों के संचार कौशल को और निखारने के लिए इस कार्यक्रम में “ड्रीम करियर”, “करंट अफेयर्स” और “माई विजन फॉर पंजाब” जैसे विषयों पर भाषण और विचार-विमर्श प्रतियोगिताएं शामिल होंगी, जिनका उद्देश्य छात्रों के बोलने और आत्म-अभिव्यक्ति के कौशल को बढ़ाना है। उन्होंने आगे कहा कि रोजाना स्कूलों में सुबह की सभा में महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जो आत्मविश्वास और अनुशासन जैसे विषयों पर केंद्रित होंगी, जिसमें प्रेरणादायक उद्धरण और विचार-विमर्श संबंधी संवाद शामिल होगा।

इस पहल के हिस्से के रूप में छात्र ‘मेक योर समर काउंट’ सत्र में भाग लेंगे, जिसके तहत वे गर्मियों की छुट्टियों के लक्ष्य निर्धारित करेंगे, अध्ययन के घंटों को ट्रैक करेंगे और समर एक्टिविटी चैलेंज चार्ट की पड़ताल करेंगे। शिक्षकों के मार्गदर्शन से छात्र अपनी गर्मियों की छुट्टियों संबंधी योजनाएं तैयार करेंगे, जिससे उनमें लक्ष्य और दिशा तय करने की भावना पैदा होगी।

स बैंस ने कहा कि यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ एमिनेंस की संपूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य अकादमिक उत्कृष्टता और व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल इस कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी करेंगे और उन्हें एक गूगल फॉर्म लिंक ऑनलाइन भेजा गया है। वे स्कूल शिक्षा विभाग को इस कार्यक्रम के बारे में अपडेट, फोटो और आयोजित किए जाने वाले सत्रों के विवरण साझा करेंगे ताकि वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम की समग्र निगरानी कर सकें।

Our Best Partners: https://slot-pgsoft.com/pinata-wins/ o que é o jogo do tigre https://crazytime-bangladesh.com/ new online casinos qual melhor horário para jogar fortune rabbit 1Win oynayın: Real pul üçün oyun Lucky Jet 1win jetpack brite casino 1xBet Casino pay n play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments