Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homepunjabशहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब...

शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब की मान सरकार: मोहिंदर भगत

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण, सम्मान और समृद्ध जीवन को सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

वह आज यहां जिला रक्षा सेवाए कल्याण दफ्तर में पंजाब सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह में पंजाब सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में गौरव और कृतज्ञता योजना के तहत शहीदों के परिवारों को दी गई सरकारी नौकरियों के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब के निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत) भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कई सैन्य समर्थकीय पहल की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जहां शहीदों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है, वहीं पिछले दो सालों में 25 आश्रितों को विभिन्न संस्थाओं में सरकारी नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि भले ही यह मदद परिवार के नुक्सान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए अपना कर्तव्य निभा रही है कि उनकी आय का स्रोत बरकरार रहे और वे अपना जीवन बेहतर ढंग से जी सकें।

श्री भगत ने कहा कि देश हमेशा उन पूर्व सैनिकों का ऋणी रहेगा जिन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। देश की रक्षा करने वालों को बनता मान-सम्मान व सुविधाएं देने की वचनबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों व पूर्व सैनिकों के आश्रितों के मसलों को हल करने के लिए कटिबद्ध है और इसी वचनबद्धता के तहत स्थानीय सैनिक कल्याण दफ्तर में फील्ड दफ्तर शुरू किया गया है।
इसके अलावा विभिन्न जिलों में पूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के पारिवारिक सदस्यों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पूर्व सैनिकों से पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी हैं, उसी तरह वे नशे के खिलाफ मुहिम में भी पंजाब सरकार का डटकर साथ दें ताकि इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में शहीदों व पूर्व सैनिकों के परिवारों का मान-सम्मान बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क (सेवानिवृत) ने पंजाब सरकार की ओर से शहीदों व पूर्व सैनिकों के परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लाभों में बढ़ोतरी तथा नई लागू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

आज के राज्य स्तरीय समारोह में जिला फतेहगढ़ के गांव कायपूर अरायण अमलोह के शहीद नायक गुरजंट सिंह, गांव बदेशे मलेरकोटला के शहीद सिपाही गुरप्रीत सिंह, शहीद एच.सी./जी.डी. मीठा सिंह, 36वीं बटालियन सीआरपीएफ, जिला मानसा, शहीद सिपाही प्रभजोत सिंह, गांव बूडाॅ गुज्जर, जिला श्री मुक्तसर साहिब, शहीद नायक मनदीप सिंह, गांव चट्ठा, जिला गुरदासपुर, शहीद नायक गज्जन सिंह, पचरंडा, जिला रूपनगर, शहीद हवलदार गुरनिंदर सिंह, गांव गनुरा, जिला रूपनगर, शहीद सिपाही अमरदीप सिंह, गांव करमगढ़, जिला बरनाला, शहीद सिपाही वरिंदर सिंह, लहरागागा, जिला संगरूर, शहीद गनर जसबीर सिंह, गांव वैइपूई, जिला तरनतारन, नायक गुरजंट सिंह, शोरेया चक्र, (मरणोपरांत) गांव रल्ला, जिला मानसा, शहीद सिपाही जसमन सिंह, गांव ढिलवां, जिला बरनाला, शहीद इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह, नारायणगढ़, जिला अमृतसर, शहीद सिपाही राजेश कुमार, गांव जंडियाली, जिला लुधियाना, शहीद सिपाही जगसीर सिंह, गांव लोहगढ़ ठाकरावाला , जिला फिरोजपुर, शहीद लांस कुलदीप सिंह, बठिंडा, शहीद लांस कॉर्पोरल नायक कुलदीप सिंह गांव लाहोके कलां, जिला फिरोजपुर, शहीद सिपाही पलविंदर सिंह, गांव ढींडसा, जिला लुधियाना, शहीद नायब सूबेदार ओंकार सिंह, गांव नाजोवाल, जिला पठानकोट, शहीद हवलदार अमृतपाल सिंह, गांव ढपई, जिला फरीदकोट, शहीद हेड कांस्टेबल दुल्ला सिंह, गांव मनिहाला, जय सिंह, जिला तरनतारन, शहीद हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह, गांव फतेहपुर, सियालबा, जिला एसएएस नगर, शहीद लांस नायक करनैल सिंह, गांव लोहाखेड़ा, जिला संगरूर, शहीद सिपाही प्रदीप सिंह, गांव बल्लमगढ़, जिला पटियाला और शहीद सेवक सिंह, गांव बाघा, जिला बठिंडा के आश्रितो सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रक्षा सेवा कल्याण विभाग, पंजाब के पूर्व निदेशक ब्रिगेडियर मनजीत सिंह (सेवानिवृत), जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी, पूर्व सैनिक तथा विभिन्न जिलों से रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Partners: nine casino unique casino https://stelario-de.com/ lemon casino https://lemoncasino77.com/ https://f1kasino.com/ unique casino verde casino https://stelario-de.com/ nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments