Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homedelhiतो क्या एक घंटा पहले ही लग गई थी आग, चार की...

तो क्या एक घंटा पहले ही लग गई थी आग, चार की मौत के बाद पुलिस और दमकल विभाग की आशंका

दमकल विभाग के डिविजनल अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि शाम करीब 7:25 बजे कॉल मिलने के चंद ही मिनटों बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम वहां पहुंची तो आग ने पूरी इमारत को आगोश में ले लिया था।

पुलिस व दमकल विभाग ने एक घंटा पहले ही रिठाला गांव की फैक्टरी में आग लगने की आशंका जताई है। दमकल विभाग के डिविजनल अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि शाम करीब 7:25 बजे कॉल मिलने के चंद ही मिनटों बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। टीम वहां पहुंची तो आग ने पूरी इमारत को आगोश में ले लिया था।

अमूमन आग को एक मंजिल से दूसरी तक पहुंचने में कुछ समय लगता है। ऐसा नहीं होता है कि भूतल या किसी एक मंजिल पर आग लगने के बाद अचानक पूरी इमारत चपेट में आ जाए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि आग करीब सवा छह बजे ही लग गई थी।

ऐसे में आशंका है कि पुलिस और प्रशासन के डर से फैक्टरी में मौजूद मालिक के बेटे नितिन व अन्य ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया हो। जब आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया तो पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। इमारत में सामने की ओर छोटा दरवाजा था। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए कोई भी रास्ता मौजूद नहीं था। इमारत में दाखिल होने के लिए तुरंत जेसीबी मशीन का इंतजाम किया गया।

इसके बाद भूतल और पहली मंजिल की दीवारों को तोड़कर अंदर घु़सने की जगह बनाई गई। छत को भी टिन शेड से पूरी तरह कवर किया गया था, ऐसे में धुंआ ऊपर नहीं निकल पा रहा था। इसके अलावा प्लास्टिक, कपड़ा और थिनर रखा होने से आग कंट्रोल नहीं हो पा रही थी। किसी तरह पहले भूतल पर फिर पहली और दूसरी मंजिल पर आग को काबू पाया गया। फिर टीम अंदर दाखिल हुई। ऊपरी मंजिलों की आग पर बुधवार सुबह छह बजे के बाद ही काबू पर पाया गया। 

Our Best Partners: casino på nett lucky jet big win fortune mouse minutos pagantes uudet pay n play kasinot melhor horário para jogar fortune rabbit pay and play vedonlyönti pay n play casinot luckyjet. hack. скачать. play casino kasinolla
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments