Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homepunjab11,000 रुपए रिश्वत लेता नगर परिषद का अकाउंटेंट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

11,000 रुपए रिश्वत लेता नगर परिषद का अकाउंटेंट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही अपनी लगातार कार्यवाही के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को ज़िला बरनाला के नगर परिषद धनौला में तैनात अकाउंटेंट दीपक सेतिया को 11,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ़्तार किया है।

आज यहाँ यह खुलासा करते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी धनौला कस्बे के निवासी एक ठेकेदार की शिकायत के बाद अमल में लाई गई है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि मुलजिम ने 2,21,402 रुपए के उसके बकाया भुगतान चैक की क्लीयरेंस कराने के बदले 11000 रुपए रिश्वत की माँग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 11000 रुपए रिश्वत लेते हुए दीपक सेतिया को रंगे हाथों काबू कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।

इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा और केस सम्बन्धी और जांच प्रक्रिया अधीन है।

विजीलैंस ब्यूरो के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘यह गिरफ़्तारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमारी ज़ीरो सहनशीलता नीति को उजागर करती है। हम हर स्तर पर अनियमतताओं को जड़ से उखाड़ फेंकने और लोगों के लिए जवाबदेही यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।’’

विजीलैंस ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि वे हेल्पलाइन के द्वारा भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की रिपोर्ट करें जिससे अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा सके।

Our Best Partners: dragon hatch baixar play casino lucky jet bet game horário do fortune tiger fortune mouse como jogar lucky jet promo code mr.play casino jogo do tigre que ganha dinheiro estrategia jogo do tigre tips on how to win lucky jet
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments