Wednesday, November 4, 2026
Google search engine
Homeदेशविकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण होगा मोतिहारी में पीएम मोदी का...

विकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण होगा मोतिहारी में पीएम मोदी का दौरा : दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी जिले का दौरा करेंगे। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार का 53वां दौरा होगा।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का हर दौरा बिहार के लिए विशेष होता है और इस बार भी वे विकास के लिए नई सौगात लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का आना बिहार के लिए शुभ है। यह विकसित बिहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी जिले का दौरा करेंगे। यह उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार का 53वां दौरा होगा। यह दौरा विकसित बिहार के लक्ष्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होगा। हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी बिहार के लिए नई सौगात लाएंगे, जो राज्य के विकास को गति देगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मतदाता सत्यापन कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है और इसमें किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि जनता की समस्याओं को पक्ष और विपक्ष मिलकर हल करें।

दिलीप जायसवाल ने कहा, “यदि मतदाताओं को कोई दिक्कत होगी, तो हम सभी मिलकर चुनाव आयोग से बात करेंगे, लेकिन जब सब कुछ ठीक चल रहा है, तो बंद या विरोध उचित नहीं है।”

साथ ही, उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और पुलिस विभाग अपराध रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बिहार में कोई भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने की हिम्मत नहीं जुटा सके और अगर कोई ऐसा करेगा, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून अपना काम कर रहा है और गृह विभाग पूरी तत्परता से विधि के शासन का नियंत्रण स्थापित करने में जुटा है।

दिलीप जायसवाल ने बिहार के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पक्षों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी समस्या का समाधान संवाद के जरिए किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments