Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeदेशहरियाणा के नए राज्यपाल होंगे असीम घोष, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को...

हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे असीम घोष, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को मिली लद्दाख की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दो राज्यों के राज्यपालों और एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक गजपति राजू गोवा के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से बीजेपी के नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इनकी नियुक्ति की जानकारी दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। कविंद्र गुप्ता जम्मू-कश्मीर भाजपा के बड़े नेता रहे हैं और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब उन्हें उप-राज्यपाल बनाकर सक्रिय राजनीति से दूर किया गया है, लेकिन लद्दाख ही भेजा गया है। इसकी वजह यह है कि जम्मू-कश्मीर का ही लद्दाख 2019 से पहले हिस्सा हुआ करता था। कविंद्र गुप्ता को लद्दाख की राजनीति, संस्कृति और अन्य चीजों के बारे में अच्छी जानकारी है। ऐसे में उन्हें लद्दाख में एलजी पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति माना जा रहा है।

Partners: euteller casinot trustly maksaminen Wild Fortune Casino book of ra deluxe 10 demo Bingo Bonga Casino wat is neteller casino med zimpler casino sider med dansk licens malta casinos online casino paypal ohne verifizierung
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments