Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeदेशजम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने...

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकी किए ढेर

 पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में सुबह सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान में 2 आतंकियों को मार गिराया। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए इस संयुक्त ऑपरेशन में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए। सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकी पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी इलाके में छिपा न हो।

इससे पहले सोमवार को श्रीनगर के लिडवास इलाके में सेना ने ऑपरेशन ‘महादेव’ के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। यह कार्रवाई घने दाचीगांव जंगलों में की गई थी, जहां से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और कई दिनों का राशन बरामद हुआ था। सेना के अनुसार, मारे गए तीनों आतंकी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) से जुड़े थे। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा भी शामिल था। ऑपरेशन के बाद ड्रोन फोटोग्राफी से तीनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई।

Partners: legzo amunra nine casino lemon casino https://amunra77.com/ amunra unique casino https://amunrafr.com/ https://librabetes.com/ stelario
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments