Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Homepunjabपंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पालिसी ली वापस, चारों तरफ हो रहा...

पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पालिसी ली वापस, चारों तरफ हो रहा था पालिसी का विरोध

विभिन्न विवादों से घिरती जा रही और किसानों में रोष की वजह बनी लैंड पूलिंग पालिसी को मान सरकार ने वापस ले लिया है। पालिसी वापस लेने संबंधी पत्र पंजाब सरकार के हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 14 मई 2025 को लाई गई पंजाब लैंड पॉलिसी और इससे जुड़े अमेंडमेंट्स को विड्रॉ किया जा रहा है। पॉलिसी को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर था, वहीं पंजाब के किसान भी इस पॉलिसी का लगातार विरोध कर रहे थे।

लैंड पूलिंग को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने भी अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। सरकार ने पॉलिसी को वापस ले लिया है। भगवंत मान सरकार द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लिए जाने को लेकर शिरोमणी अकाली दल के उपप्रधान दलजीत सिंह चीमा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि AAP की सरकार का लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लेने का फैसला पंजाब की जनता की जीत और शिरोमणि अकाली दल के विरोध प्रदर्शनों का नतीजा है।

Partners: bonus verde casino https://lemoncasino77.com/ https://lemoncasinomagyar.com/ lemon casino https://lemoncasino77.com/ verde casino https://smokace-de.com/ lemon casino wazamba casinozer
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments