Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeदेशस्वतंत्रता दिवस से पहले उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक...

स्वतंत्रता दिवस से पहले उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर; एक जवान भी शहीद

उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना ने एक आंतकी को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। बीते 13 दिनों में आतंकियों के साथ यह सेना की तीसरी मुठभेड़ है।

इससे पहले, 10 अगस्त को किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

1 अगस्त से कुलगाम के अखल जंगलों में आतंकियों की तलाश जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक 2 जवान शहीद हुए, 9 घायल हुए हैं, जबकि दो आतंकी मारे जा चुके हैं।

इसके अलावा, 2 अगस्त को पुलवामा में सुरक्षाबलों ने C-कैटेगरी के आतंकी हारिस नजीर डार को मार गिराया था। हारिस उन 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किया था।

 

Partners: https://amunra-gr.com/ https://uniquecasinoes.com/ stelario bonus ohne einzahlung f1 casino wazamba es confiable casinozer lemon casino unique casino win https://ninekasyno.com/ lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments