Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homeदेशउपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं बनी सहमति, विपक्ष ने पूर्व जज बी....

उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं बनी सहमति, विपक्ष ने पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार

इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर मुहर लगी। बैठक के बाद खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि विपक्ष ने एकमत होकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश के नाम पर सहमति जताई है।

इससे पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला लेने और उसकी घोषणा करने के लिए 10 राजाजी मार्ग पर बैठक की थी। बैठक के बाद विपक्ष ने उनके नाम का एलान किया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सरकार की कोशिश उपराष्ट्रपति के नाम पर सहमति बनाने की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। एनडीए ने 2 दिन पहले सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की थी. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सभी दलों से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Partners: skrill einzahlung casino uden dansk licens spillesider uden rofus One Casino bedste udenlandske casino kasinot malta book of ra libro casino uden rofus udenlandske spillesider Boomerang-Bet Casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments