Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeदेशबेटे की हत्यारिन मां भारत में गिरफ्तार, FBI और भारतीय पुलिस के...

बेटे की हत्यारिन मां भारत में गिरफ्तार, FBI और भारतीय पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पकड़ी गई टॉप-10 भगोड़ी

अमेरिका की शीर्ष 10 भगोड़े अपराधियों में शामिल सिंडी रोड्रिगेज सिंह को भारत में गिरफ्तार कर लिया गया है। अपने ही 6 साल के बेटे की हत्या की आरोपी सिंडी को अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) और भारतीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पकड़ा। सिंडी पिछले काफी समय से पहचान छिपाकर भारत में रह रही थी। उसे अब अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा रहा है, जहाँ उस पर टेक्सास में मुकदमा चलेगा।

एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस बड़ी कामयाबी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंडी रोड्रिगेज पर मार्च 2023 में अपने बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगा था। मामला तब सामने आया जब टेक्सास के एवरमैन में सिंडी का बेटा कई दिनों तक दिखाई नहीं दिया। जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तो सिंडी ने अपने बेटे के बारे में झूठ बोलकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस का शिकंजा कसता देख सिंडी अमेरिका से फरार हो गई और भारत आकर छिप गई। जांच के बाद, अक्तूबर 2023 में सिंडी के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया गया और नवंबर 2023 में उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ। एफबीआई ने सिंडी रोड्रिगेज पर 25 हजार डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) का इनाम भी घोषित किया था।

सिंडी, जो मैक्सिकन और भारतीय मूल की है, को पकड़ने के लिए एफबीआई ने इंटरपोल और भारतीय पुलिस से संपर्क साधा। तीनों एजेंसियों के समन्वय से चलाए गए ऑपरेशन के बाद आखिरकार सिंडी को भारत में ढूंढ निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए भारतीय पुलिस और प्रशासन का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले सात महीनों में एफबीआई ने अपने शीर्ष 10 भगोड़ों में से चार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सिंडी को अब वापस अमेरिका ले जाया जा रहा है, जहाँ उसे टेक्सास पुलिस को सौंपा जाएगा।

Partners: verde casino https://es-wazamba.com/ stelario smokace casinozer verde casino https://verdecasinoitalia.com/ amunra lemon casino opinie nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments