Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homepunjabपीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हिमाचल का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों...

पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हिमाचल का दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे; पीड़ितों से मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। यह दोनों राज्य हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण व्यापक नुकसान का सामना कर चुके हैं, और दोनों ही सरकारें इन्हें बाढ़ग्रस्त घोषित कर चुकी हैं। बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा।

पंजाब में प्रधानमंत्री सबसे पहले पठानकोट पहुंचेंगे, जहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए हिमाचल प्रदेश जाएंगे। हिमाचल में वे चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद गग्गल एयरपोर्ट पर उतरकर धर्मशाला में अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे। धर्मशाला में बैठक के बाद प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से दोबारा पठानकोट लौटेंगे। पंजाब में वे गुरदासपुर और पठानकोट में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के कारण वे प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह पंजाब के मुख्य सचिव प्रधानमंत्री को बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से बाढ़ राहत के लिए 80 हजार करोड़ रुपये की मांग की है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद दोनों ही राज्यों को विशेष राहत पैकेज की उम्मीद है। शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

Partners: casinozer https://amunraitalia.com/ https://lemoncasinode.com/ lemon casino winnerz https://smokace-de.com/ amunra smokace lemon casino https://lemoncasinomagyar.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments