Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homeदेशदेश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के...

देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला; 10 से होगा मतदान शुरू

देश को आज 15वां उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। एनडीए ने इस पद के लिए 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 79 वर्षीय बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। चुनाव के लिए संसद के 781 सांसद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे शुरू होगी और इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 पीएम नरेंद्र मोदी के पहले वोट डालने की संभावना है। उधर, तेलंगाना की बीआरएस और ओडिशा की बीजेडी ने इस चुनाव से दूरी बना ली है। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन न करने का फैसला किया है। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। शिरोमणि अकाली दल, जिसके लोकसभा में एकमात्र सांसद हैं, ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मतदान में भाग न लेने का ऐलान किया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि वे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रेड्डी का समर्थन करेंगे। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के 11 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को वोट देने का निर्णय लिया है।

यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट डालते हैं। हालांकि, इसमें पार्टी व्हिप जारी नहीं किया जा सकता, यानी सांसद स्वतंत्र रूप से वोट डाल सकते हैं। यदि सभी सांसद अपनी पार्टी की लाइन पर वोट करें तो एनडीए के राधाकृष्णन को अनुमानित 422 वोट, जबकि रेड्डी को 319 वोट मिलने की संभावना है। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, गुप्त मतदान की वजह से क्रॉस वोटिंग की आशंका से समीकरण बदल भी सकते हैं।

Our Best Partners: nettikasino ilman kirjautumista nye danske casinoer 2024 new brite casino nopea kotiutus casino sinais mines https://luckyjetwins.com/registation/ brite casinot hatch dragon moon princess in japanese turvalliset nettikasinot
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments