Saturday, November 7, 2026
Google search engine
Homeदेशऑफिस के काम के दबाव के बीच खुद के लिए निकालें 5...

ऑफिस के काम के दबाव के बीच खुद के लिए निकालें 5 मिनट, ‘वाई-ब्रेक’ से मिलेगी नई ऊर्जा

ऑफिस का काम, मीटिंग और डेडलाइन लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। कई बार काम का दबाव इतना बढ़ जाता है कि लोग अपनी सेहत और मानसिक सुकून के लिए भी समय नहीं निकाल पाते। खासकर दीपावली जैसे त्योहारों के आसपास ऑफिस की जिम्मेदारियों के साथ घर की तैयारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस होना आम बात है।

अगर आप भी लगातार घंटों बैठकर काम करते हैं, तो दिन में कुछ मिनट अपने लिए निकालना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल को बढ़ावा दिया है।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को काम के बीच थोड़ा समय निकालकर तनाव से राहत देना, तरोताजा महसूस कराना और दोबारा ध्यान लगाकर काम करने में मदद करना है। इस प्रोटोकॉल में योग के कुछ आसान अभ्यास शामिल किए गए हैं, जिन्हें करने के लिए लंबे समय तक काम छोड़ने की जरूरत नहीं होती। कुछ मिनट का छोटा ब्रेक लेकर भी इनका अभ्यास किया जा सकता है।

वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल में योग के तीन प्रमुख अभ्यासों को शामिल किया गया है। इनमें आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं। आसन के जरिए शरीर को हल्का और सक्रिय रखने में मदद मिलती है। वहीं, प्राणायाम यानी सांस लेने से जुड़े अभ्यास मन को शांत करने और तनाव कम करने में सहायक हो सकते हैं। ध्यान यानी मेडिटेशन से मन को एकाग्र करने और मानसिक शांति पाने में मदद मिलती है।

इस पहल की खास बात यह है कि इसमें योग करने के लिए अलग से योग मैट या किसी खास जगह की जरूरत नहीं है। जो लोग लंबे समय तक ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, वे भी अपनी सुविधा के अनुसार योग का अभ्यास कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments