Friday, October 23, 2026
Google search engine
Homepunjabसड़क हादसे में घायल पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, 24...

सड़क हादसे में घायल पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत नाजुक, 24 घंटे से वेंटिलेटर पर; दुआओं का दौर जारी

हरियाणा के पिंजौर में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें शनिवार से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है और अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं।

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हादसे के बाद जवंदा को जिस गंभीर हालत में लाया गया था, वह वैसी ही बनी हुई है। हालांकि, उनका ब्लड प्रेशर स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा अपने चार दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर राइड के लिए निकले थे। पिंजौर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक आवारा पशु आ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मोहाली अस्पताल लाने से पहले उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था।

हादसे की खबर फैलते ही पंजाब के राजनीतिक और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने जवंदा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इसके अलावा, पंजाबी इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें गायक कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, कुलविंदर बिल्ला, जस बाजवा, आर नेत, सुरजीत खान और अभिनेता कर्मजीत अनमोल समेत कई हस्तियां शामिल हैं। वहीं, सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जवंदा के लिए प्रार्थना की और गायक इंद्रजीत निक्कू ने भी एक वीडियो जारी कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments