Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homepunjabअगर एक दलित आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा...

अगर एक दलित आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा सकता है, तो आम दलित नागरिक के लिए क्या उम्मीद बची है: मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी दुखद मृत्यु (आत्महत्या) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सिसोदिया ने दुखी परिवार से मुलाकात की और जाति-आधारित ज़ुल्म और प्रणालीगत उदासीनता के कारण एक ईमानदार और प्रतिबद्ध अधिकारी की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

परिवार से मिलने के बाद, सिसोदिया ने कहा, “मैं अभी-अभी आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार जी के परिवार से मिलकर आ रहा हूँ, वे बहुत ही दुखी हैं। एक सम्मानित परिवार के एक पढ़े-लिखे, योग्य बेटे को आत्महत्या करने के लिए सिर्फ इसलिए मजबूर किया गया क्योंकि वह दलित था। अधिकारियों ने उनके शरीर के साथ जिस तरह व्यवहार किया तथा पुलिस का संदिग्ध व्यवहार और तथ्यों को दबाने की कोशिश बहुत गंभीर सवाल खड़े करती है। यह सच्चाई को छिपाने की जानबूझकर की गई कोशिश है।

सिविल सेवाओं के उच्च पदों पर भी जारी जाति-आधारित भेदभाव की निंदा करते हुए, सिसोदिया ने कहा कि यह त्रासदी गहरी जड़ों वाले पूर्वाग्रह और अन्याय को उजागर करती है जो दलित अधिकारियों और नागरिकों को लगातार दबा रही है।

सिसोदिया ने कहा कि अगर एक दलित आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा सकता है और अगर भारत के चीफ जस्टिस पर उनकी जात के कारण जूता फेंका जाता है, तो कल्पना कीजिये एक आम दलित नागरिक की रोज़ाना की वास्तविकता क्या होगी। यह बहुत ही शर्मनाक है कि 21वीं सदी में, जब दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आगे बढ़ रही है, भारत की सत्तारूढ़ लीडरशिप हमें जात-पात के अंधेरे में वापस धकेल रही है।

सिसोदिया ने भाजपा की अगुवाई वाली सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर जाति सर्वोच्चता की ज़हरीली विचारधारा को बढ़ावा देने और दलितों के खिलाफ अत्याचारों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक त्रासदी नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चिंता है। सत्ता में बैठे लोग इस ज़हरीली मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं और अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। वे देश को सामाजिक विभाजन और अन्याय के युग में वापस धकेल रहे हैं।

आप नेता ने केंद्रीय एजेंसियों और राजनीतिक अधिकारियों की चुप्पी और निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए आईपीएस वाई. पूरन कुमार की मौत की तत्काल और पारदर्शी जाँच समेत मामले को दबाने के लिए ज़िम्मेदार लोगों की पहचान कर सख्त सजा देने की माँग की।

सिसोदिया ने कहा कि यह परिवार व्यवस्था, क़ानून और देश की अंतरात्मा में विश्वास रखते हुए न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। लेकिन अगर राजनीति और जातिवाद सच्चाई पर इसी तरह हावी होते रहे तो न्याय कभी नहीं मिल सकता।

आप नेता में कहा कि हमें एक सामूहिक जागृति की ज़रूरत है, शिक्षित नागरिकों, लोक सेवकों और सत्ता में बैठे लोगों को एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए। हम इस जातिवादी मानसिकता को वाई. पूरन कुमार जैसे प्रतिभाशाली और समर्पित अधिकारियों के सपनों को नष्ट करने की इजाज़त नहीं दे सकते।

आम आदमी पार्टी ने आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की मौत की उच्चस्तरीय और समयबद्ध न्यायिक जाँच की माँग की, साथ ही मामले में उत्पीड़न या हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की भी माँग की है। पार्टी ने केंद्र और हरियाणा सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और दलित अधिकारियों व नागरिकों के लिए समानता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की भी अपील की।

Partners: Playoro Casino statistica crazy time casino uden licens euteller pikakasino casino ohne einschränkung pikakasino. fi pikakasino talletusbonus udenlandske betting sider casino mga licens trustly play Sweet Bonanza
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments