Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनमनोरंजन जगत को बड़ा झटका, ‘साराभाई’ फेम दिग्गज एक्टर सतीश शाह का...

मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, ‘साराभाई’ फेम दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने-माने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने 25 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 2:30 बजे अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, सतीश शाह लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबरा भी नहीं था कि सतीश शाह के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें घर-घर में असली पहचान टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाए ‘इंद्रवदन साराभाई’ उर्फ इंदु के किरदार ने दिलाई थी। इस कॉमेडी शो में उनके काम को दर्शकों ने खूब सराहा। आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं।

गुजरात के मांडवी में जन्मे सतीश शाह ने FTII से पढ़ाई की थी। बॉलीवुड में उन्होंने ‘भगवान परशुराम’ से करियर शुरू किया और ‘जाने भी दो यारों’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’ जैसी कई फिल्मों में दिखे।

हालांकि, टेलीविजन इंडस्ट्री में उन्होंने जो दम-खम दिखाया, वो अभूतपूर्व था। 1984 में आया उनका सिटकॉम ‘ये जो है जिंदगी’, आज भी याद किया जाता है। इस शो के 55 एपिसोड में सतीश ने 55 अलग-अलग किरदारों को निभाया था, जो एक रिकॉर्ड था। इसके बाद ‘फिल्मी चक्कर’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह (माया साराभाई) संग खूब जमी।

Partners: https://casinolygreek.com/ verde casino https://fr-uniquecasino.com/ nine casino lemon casino nine casino https://lemoncasinode.com/ https://f1kasino.com/ amunra https://casinolygreek.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments