Friday, April 17, 2026
Google search engine
Homedelhiदिल्ली पुलिस और ‘गला घोटूं गैंग’ में ताबड़तोड़ फायरिंग, एनकाउंटर के बाद...

दिल्ली पुलिस और ‘गला घोटूं गैंग’ में ताबड़तोड़ फायरिंग, एनकाउंटर के बाद शातिर गैंगस्टर हिमांशु गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अपराध पर नकेल कसते हुए एक बार फिर बहादुरी का परिचय दिया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शनिवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद ‘गला घोटूं गैंग’ के एक सक्रिय और खूंखार सदस्य हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ बदरपुर फ्लाईओवर के पास हुई। एसटीएफ को हिमांशु की लोकेशन की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस टीम को देखकर हिमांशु ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर हिमांशु के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमांशु हाल ही में पुल प्रहलादपुर इलाके में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात में वांछित था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को अपना निशाना बनाया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें अपराधी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का बेरहमी से गला घोंटते हुए और फिर उसे लूटकर भागते हुए दिखाई दिए थे। हिमांशु के खिलाफ पहले भी अपहरण और लूट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

यह गैंग अपने क्रूर तरीके के लिए कुख्यात है। गिरोह के सदस्य आमतौर पर टू-व्हीलर पर सवार होकर जोड़े में वारदातों को अंजाम देते हैं। वे अपने शिकार को पीछे से निशाना बनाते हैं और उनका गला तब तक घोंटते हैं जब तक कि पीड़ित बेहोश न हो जाए। पीड़ित के बेहोश होते ही वे उसका कीमती सामान, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं।

 

Partners: gratis spins uden indbetaling neteller online casinos skrill casino online casino uden om rofus pokersider med dansk licens online spil uden om rofus luckythrillz Pub Casino Hajper Casino uudet suomenkieliset nettikasinot
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments