Monday, April 20, 2026
Google search engine
Homeदेशछत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्रियों की...

छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्रियों की मौत; कई डिब्बे पटरी से उतरे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक रेल हादसा हो गया। यहां लालखदान के पास हावड़ा रूट पर एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में दहशत और अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर कोरबा पैसेंजर और एक मालगाड़ी के बीच हुई है। इस भीषण हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, वहीं कई यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

Partners: amunra wazamba https://lemoncasinode.com/ amunra amunra unique casino https://legzo77.com/ lemon casino https://verdecasinoitalia.com/ https://verdecasinoitalia.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments