Sunday, October 25, 2026
Google search engine
Homepunjabप्रकाश पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब...

प्रकाश पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, देशवासियों के लिए की प्रार्थना

सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देश भर में उत्सव मनाया जा रहा है। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और प्रार्थना की।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann paid obeisance at Sri Harmandir Sahib on the occasion of Prakash Parv and prayed for the countrymen. : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत की और बताया, “सबसे पहले मैं गुरु नानक देव जी के गुरु पर्व पर बधाई देता हूं। मैं उनकी, दुनिया भर में पूजी जाने वाली नानक लेवा संगत को और उनकी पवित्र शिक्षाओं को नमन करता हूँ। कुछ संगत ननकाना साहिब भी गई हैं, मैं प्रार्थना करता हूँ कि जहाँ कहीं भी गुरु नानक देव हैं, वहां दुनिया शांति और सद्भाव से रहे।”

उन्होंने कहा, “इस मौके पर वे गुरु नानक जी से प्रार्थना करते हैं कि पंजाब को तरक्की दें, यहां रहने वाले लोगों को अच्छी सेहत दें, ये शहीद जवानों की धरती है, परमात्मा इस धरती पर रहने वाले लोगों को बल दे।”

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, “आज मैं श्री हरमंदिर साहिब में गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने आया हूँ। मैंने गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर पंजाब, देश और दुनिया की तरक्की के लिए प्रार्थना की है।”

इसके अलावा प्रयागराज में गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के मौके पर संगत ने प्रभात फेरी का आयोजन किया, जिसमें भजन और भक्ति के माध्यम से गुरु के समानता, प्रेम, सेवा और सत्य के संदेश का प्रसार किया गया। प्रभात फेरी को कुछ इलाकों में घुमाया गया और लोगों से फेरी में जुड़ने की प्रार्थना की गई।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, दरभंगा कॉलोनी के एक निवासी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह है। आज दरभंगा कॉलोनी में गुरु नानक देव जी के प्रकाश में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शहर भर से लोग इकट्ठा हुए हैं। प्रभात फेरी को इलाके में घुमा कर वापस प्रिंस (यहां से प्रभात फेरी शुरू हुई) के घर लाया जाएगा।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments