Monday, March 9, 2026
Google search engine
Homelatest Newsहोली को लेकर हाई अलर्ट पर Punjab और Chandigarh Police , जारी...

होली को लेकर हाई अलर्ट पर Punjab और Chandigarh Police , जारी किया हेल्पलाइन नंबर

होली के त्योहार को देखते हुए पंजाब और चंडीगढ़ में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

शहरों और कस्बों में सुबह से ही पुलिस कर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। प्रशासन का मकसद है कि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। इसके लिए कई स्थानों पर विशेष नाकेबंदी और अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं।
श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला को लेकर भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यहां करीब 5,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़ और गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में कुल 454 थानों और चौकियों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन इलाकों में तनाव या हिंसा की आशंका है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और विशेष चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, जिले के आकार और जरूरत के अनुसार दिनभर में 500 से 700 पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रह सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी की जान को खतरे में न डालें।
चंडीगढ़ में भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यहां लगभग 1,150 से 1,300 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। इनमें 8 गजटेड अधिकारी और 33 एसएचओ/इंस्पेक्टर शामिल हैं। सुबह 8 बजे से बाजारों, मॉल, सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों, लड़कियों के हॉस्टलों और पीजी के आसपास पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में टीमों को भी तैनात किया जाएगा।
शहर की अंदरूनी सड़कों पर विशेष नाकेबंदी की जाएगी और पीसीआर गश्त बढ़ाई जाएगी। बार और क्लबों के बाहर भी पुलिस चौकियां लगाई जाएंगी। गुंडागर्दी, छेड़छाड़, तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं। हाल ही में मिली बम धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
लोगों की सुविधा के लिए पंजाब में 104 हेल्पलाइन नंबर के जरिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) का हेल्पलाइन नंबर 0172-2756117 जारी किया गया है। यहां इमरजेंसी और आंखों से संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 (GMCH-32) के लिए इमरजेंसी नंबर 0172-2601023 और 0172-2601024 हैं। 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं 1201 या इमरजेंसी एक्सटेंशन 1200 पर भी उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।
Partners: wazamba https://f1kasino.com/ kody promocyjne lemon casino f1 casino legzo https://lemoncasino77.com/ stelario lemon casino amunra https://legzo77.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments