Monday, June 8, 2026
Google search engine
Homeदेशअनिल अंबानी पर कसा CBI का शिकंजा, PNB से 1085 करोड़ की...

अनिल अंबानी पर कसा CBI का शिकंजा, PNB से 1085 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-B के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपू की शिकायत के आधार पर की गई है।

CBI की एफआईआर के अनुसार वर्ष 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 1085 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की।

सरकारी बैंक का आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बैंक से यह लोन वापस न करने की नीयत से लिया था। साथ ही कंपनी पर यह भी आरोप है कि बैंक से प्राप्त धनराशि को जानबूझकर अन्य जगहों पर डायवर्ट कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने बैंक के धन का दुरुपयोग करते हुए न केवल धोखाधड़ी की बल्कि आपराधिक विश्वासघात भी किया। CBI द्वारा दर्ज एफआईआर में अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और मझारी काकर समेत कुछ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी दस्तावेजों व वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

Partners: https://legzo77.com/ https://wazamba7777.com/ https://verdecasinoitalia.com/ casinozer verde casino lemon casino ile czeka się na wypłatę https://winnerzsuomi.com/ casinozer unique casino verde casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments