Wednesday, November 25, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनप्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2026 का...

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब, भारत की काजिया लिज मेजो को मिला ये स्थान

दुनियाभर की सुंदरियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद मिस यूनिवर्स 2026 को अपना विजेता मिल गया है। 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स और मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया।

भारत की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली काजिया लिज मेजो इस बार ताज जीतने से चूक गईं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टॉप-30 तक का सफर तय किया, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।

इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 75वां संस्करण होने के कारण आयोजन खास रहा। दुनियाभर के अलग-अलग देशों से आईं सुंदरियों ने खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश की। फाइनल मुकाबले में जेनिफर बैरेटो ने अपने जवाब और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता का ताज हासिल किया।

प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। टॉप-5 फाइनलिस्ट में फिलीपींस, न्यूजीलैंड, वेनेजुएला, डोमिनिकन रिपब्लिक और प्यूर्टो रिको की सुंदरियां शामिल थीं।

फाइनल राउंड में टॉप-5 प्रतियोगियों से पूछा गया कि मौजूदा समय में दुनिया को अपने नेताओं से सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है। इस सवाल के जवाब में जेनिफर बैरेटो ने कहा कि दुनिया को ऐसे नेताओं की जरूरत है, जिनमें सहानुभूति और दूसरों को समझने की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि आज लोग अक्सर एक-दूसरे को जज करते हैं और सवाल उठाते हैं, लेकिन एक अच्छे नेता को अपने मूल्यों पर कायम रहना चाहिए।

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो ने इसी साल अगस्त में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीता था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली केरल की पहली महिला बनी थीं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका सफर टॉप-30 तक ही सीमित रह गया और वह टॉप-12 में ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments