Wednesday, November 25, 2026
Google search engine
Homepunjabमान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब में गन्ने का भाव बढ़ाकर 431...

मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब में गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपए प्रति क्विंटल किया, देश में सबसे अधिक

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए पेराई सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब ने गन्ने के भाव के मामले में देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य सुनिश्चित करना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंजाब के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने 2026-27 के पेराई सीजन के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्यभर की शुगर मिलें 25 नवंबर से अपना कामकाज शुरू करेंगी, ताकि किसानों को अपनी फसल की बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के भाव में की गई बढ़ोतरी से राज्य के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। किसान देश का पेट भरने के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और पंजाब की समग्र प्रगति एवं खुशहाली के लिए किसानों का आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने, उनकी आमदनी बढ़ाने और कृषि उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 नवंबर से शुगर मिलों का संचालन शुरू होने से गन्ना उत्पादक किसानों को अपनी फसल समय पर मिलों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसान समुदाय का भविष्य सुरक्षित करने के लिए लगातार किसान हितैषी फैसले ले रही है।

उन्होंने दोहराया कि कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना और किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments