Friday, November 20, 2026
Google search engine
HomepunjabCM मान का अकाली-भाजपा पर बड़ा हमला, बोले इनके राज में लाल बत्ती...

CM मान का अकाली-भाजपा पर बड़ा हमला, बोले इनके राज में लाल बत्ती वाली गाडिय़ों से होती थी नशे की तस्करी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली-भाजपा पर बड़ा सियासी हमला किया है। विभिन्न मुद्दों पर एक टीवी चैनल के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच दोनों दलों की सरकार के दौरान पंजाब में उन गाडिय़ों से नशे की तस्करी होती थी जिन गाडिय़ों पर लाल बत्ती लगी होती थी। पुलिस को स्पष्ट निर्देश था कि ऐसी कुछ गाडिय़ों को नाकों पर कभी भी रोका नहीं जाए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या के लिए पुरानी सरकारें जिम्मेदार हैं, लेकिन पूरे देश में इस मुद्दे पर केवल पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। मुंद्रा बंदरगाह पर करीब तीन हजार किलो नशा पकड़े जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि गुजरात से आने वाले नशे पर भाजपा चुप क्यों है? मान ने कहा कि पाकिस्तान से लगती पंजाब की सीमा पर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ भेजे जाते हैं। इन्हें रोकने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है, जबकि पंजाब सरकार ने अपने खर्च पर एंटी-ड्रोन प्रणाली लगाई है।

दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने की समस्या पूरे उत्तर भारत की है। इसके समाधान के लिए प्रधानमंत्री को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि केवल प्राथमिकी दर्ज करने या विज्ञापन देने से समस्या हल नहीं होगी। मान ने हरियाणा में पराली जलाने के मुद्दे पर भी समान रूप से चर्चा करने की जरूरत बताई। भाजपा पर दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कर संगठन चलाने का आरोप लगाते हुए मान ने कहा कि पार्टी के पास पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए अपने नेता तक नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments