Friday, November 20, 2026
Google search engine
Homeदेशकनाडा में गोल्डी बराड़ की तलाश तेज, मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची...

कनाडा में गोल्डी बराड़ की तलाश तेज, मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल, 2.33 करोड़ का इनाम

अमेरिका के बाद अब कनाडा में भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कनाडा की पुलिस और जांच एजेंसियों ने उसकी तलाश तेज कर दी है। कनाडा के बोलो प्रोग्राम (BOLO Program) ने अपनी नई टॉप-25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में गोल्डी बराड़ को पहले नंबर पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 2.33 करोड़ रुपये) तक का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम 2 नवंबर 2027 तक उपलब्ध रहेगा।

बोलो प्रोग्राम ने 19 नवंबर 2026 को गोल्डी बराड़ को लेकर यह घोषणा की। कार्यक्रम ने लोगों से उसकी तलाश में मदद करने की अपील की है। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। कनाडा में उस पर 2023 में हुई एक हत्या का आरोप है। एजेंसियों के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर तक का इनाम मिलेगा। जानकारी ऐसी होनी चाहिए, जिससे कनाडा या अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी हो सके। वहीं, उसके साथी करनबीर सिंह पर भी इनाम रखा गया है।

गोल्डी बराड़ पर कनाडा के विन्निपेग में 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2023 को सुबह करीब 10 बजे विन्निपेग के उत्तर-पश्चिमी इलाके में हेजलटन ड्राइव स्थित एक घर पर गोलीबारी हुई थी। सूचना मिलने पर विन्निपेग पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल मृत मिले।

इस मामले की जांच विन्निपेग पुलिस की होमिसाइड यूनिट ने शुरू की थी। जांच में कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP), मैनिटोबा जस्टिस और देश की अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भी सहयोग किया। लंबी जांच के बावजूद दोनों आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

इस मामले में 23 फरवरी 2026 को गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ आरोप तय करने की मंजूरी दी गई थी। दोनों के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर यानी पहली श्रेणी की हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गए।

कनाडा पुलिस के मुताबिक, गोल्डी बराड़ की उम्र 32 साल है, जबकि करनबीर सिंह की उम्र 26 साल बताई गई है। दोनों की तलाश के लिए देशभर में वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि दोनों हथियारों से लैस और खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए किसी को भी उनकी जानकारी मिलने पर खुद उनके पास जाने के बजाय पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है।

कनाडा से पहले अमेरिका भी गोल्डी बराड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुका है। 7 जुलाई 2026 को अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के नतीजों की घोषणा की थी। इसमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह में कथित भूमिका को लेकर आरोपी बनाया गया था।

अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, उस पर ब्रिटिश कोलंबिया में एक प्रमुख भारतीय हस्ती की हत्या से जुड़े मामले में भी आरोप हैं। गोल्डी बराड़ को एफबीआई की टॉप-10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया गया है। एफबीआई ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments