Friday, November 20, 2026
Google search engine
Homeदेशभारतीय कंपनियों से PM मोदी की अपील, कर्मचारियों की संख्या और वेतन...

भारतीय कंपनियों से PM मोदी की अपील, कर्मचारियों की संख्या और वेतन में करें बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए उनकी संख्या और वेतन में बढ़ोतरी करने की अपील की।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का पूरा फोकस व्यापार में आसानी पर रहा है। 2014 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत होता था, हमने इसे कम करके 22 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। आज भारत में 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं है।

उन्होंने आगे कंपनियों से कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस करते हुए वेतन और संख्या बढ़ाने अपील की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है, तो सरकार भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments