Sunday, April 19, 2026
Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, लुधियाना में...

पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, लुधियाना में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर की जा रही है छापेमारी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम केंद्रीय सुरक्षाबलों को साथ लेकर पहुंची। ईडी की टीमों ने मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है।

बता दें इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को भी संजीव अरोड़ा के संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन धोखाधड़ी केस में छापेमारी की थी। रेड उनके लुधियाना स्थित घर और ऑफिस समेत कई ठिकानों पर पड़ी। साथ ही गुरुग्राम, जालंधर और दिल्ली में भी उनसे जुड़े परिसरों पर कार्रवाई हुई थी। आरोप था कि औद्योगिक उपयोग के लिए मिली जमीन को कथित तौर पर रिहायशी प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किया गया। उस समय संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद थे।

वहीं 2 दिन पहले ही “आप’ के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 10 ठिकानों पर ईडी ने रेड की थी। ईडी ने उनके जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम स्थित घर, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज और एलपीयू परिसर में एक साथ दबिश दी थी। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने अशोक मित्तल और उनके बेटे से जुड़े वित्तीय लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए गए हैं।

Partners: https://fr-uniquecasino.com/ lemon casino https://fr-casinozer.com/ sportuna app stelario casino erfahrungen legzo wazamba librabet lemon casino legzo
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments