पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मंत्री संजीव अरोड़ा को दिए गए विभाग अन्य मंत्रियों में बांट दिया गया है।
मंत्री अमन अरोड़ा को पहले से दिए गए विभागों के साथ-साथ उद्योग मंत्रालय, मंत्री हरजोत बैंस को पहले से दिए गए विभागों के साथ-साथ स्थानीय निकाय विभाग और मंत्री तरनजीत सिंह सौंद को पहले से दिए गए विभागों के साथ बिजली विभाग का प्रभार दे दिया गया है। उल्लेखनीय है कि संजीव अरोड़ा को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था और फिर उनका 7 दिन का रिमांड हासिल किया गया।


