Saturday, May 16, 2026
Google search engine
Homepunjabसंजीव अरोड़ा की नहीं कम हो रहीं मुश्किलें, 5 दिन की पूछताछ...

संजीव अरोड़ा की नहीं कम हो रहीं मुश्किलें, 5 दिन की पूछताछ के बाद ED ने फिर मांगी रिमांड, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में फंसे पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें फिलहाल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए संजीव अरोड़ा को उनकी पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज एक बार फिर भारी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान जांच एजेंसी ने उनसे आगे की कड़ी पूछताछ के लिए और रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है।

गुरुग्राम कोर्ट ने फिर 2 दिन की रिमांड पर भेजा

जानकारी के मुताबिक, पांच दिनों तक चली लंबी पूछताछ के बाद भी ईडी की तफ्तीश अभी पूरी नहीं हुई है और कई कड़ियों को जोड़ा जाना बाकी है। इसी के चलते जांच एजेंसी ने आज गुरुग्राम कोर्ट में संजीव अरोड़ा को पेश कर उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की अपील की। अदालत ने ईडी की दलीलों को सुनने के बाद मंत्री संजीव अरोड़ा को फिर से दो दिन की ईडी (ED) रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी अगले दो दिनों तक उनसे इस मामले से जुड़े अन्य अहम सवालों के जवाब खंगालेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Partners: nine casino nine casino casinoly lemon casino nine casino https://wazamba7777.com/ https://legzo77.com/ https://ninecasinoit.com/ nine casino legzo casino free spins
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments