Monday, June 1, 2026
Google search engine
HomeदेशJEE Advanced 2026 Result : दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने ऑल...

JEE Advanced 2026 Result : दिल्ली जोन के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, दूसरे नंबर पर कबीर छिल्लर

आईआईटी रुड़की ने रविवार रात को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के रिजल्ट घोषित कर दिए। इस साल आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने परीक्षा में टॉप किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

JEE Advanced 2026 के नतीजों में IIT दिल्ली जोन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। परीक्षा में शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबीर छिल्लर 329 अंकों के साथ दूसरे और जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह है कि शीर्ष तीनों अभ्यर्थी IIT दिल्ली जोन से हैं।

महिला अभ्यर्थियों में आरोही देशपांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक हासिल की। उन्होंने परीक्षा में 360 में से 280 अंक प्राप्त किए और टॉप महिला उम्मीदवार बनीं।

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2026 में कोटा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कोटा ने लगातार तीसरे साल ऑल इंडिया 1 रेंक प्राप्त कर कोटा कोचिंगों को गौरांवित किया है। ऑल इंडिया गल्स टॉपर आरोही देशपांडे भी कोटा क्लासरूम से ही हैं। रिजल्ट के बाद कोटा में जश्न का माहौल है।

जेईई एडवांस्ड में जेईई मेन में भी टॉप करने वाले और 100 परसेंटाइल स्कोर बनाने वाले बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने टॉप किया है। शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए है। ऑल इंडिया रैंक दो पर कोटा से ही कोचिंग कर रहे कबीर छिल्लर है, उन्होंने 360 में से 329 अंक प्राप्त किए हैं। दोनो ही टॉपर कोटा से कोचिंग कर रहे थे और अच्छे दोस्त भी हैं।

इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। 1,79 लाख कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया था। परिणामों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, छात्र आईई एजुकेशन पोर्टल पर देख सकते हैं।

Partners: https://legzo77.com/ https://smokace-de.com/ wazamba lemon casino https://ninecasinoit.com/ amunra nicosia lemon casino https://legzo77.com/ wazamba verde casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments