एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम के मार्गदर्शन में दिनांक 16.05.2026 से 30.05.2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा–2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस पखवाड़े के दौरान दिनांक 18.05.2026 को प्रशासनिक भवन में क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के समस्त कार्मिकों द्वारा स्वच्छता शपथ ली गई तथा स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसके उपरांत दिनांक 21.05.2026 को कार्यपालक निदेशक महोदय के नेतृत्व में आवासीय परिसर, सेक्टर–42A में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ही दिनांक 23.05.2026 को कार्यालय परिसर, सेक्टर–31A की पार्किंग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अनुक्रम में दिनांक 29.05.2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिनांक 30.05.2026 को स्वच्छता पखवाड़ा के समापन क्रम में कार्यपालक निदेशक, श्री आदित्य गौतम द्वारा संविदा कार्मिकों को स्वच्छता किट वितरित की गई। क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कर्मचारियों एवं समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।


