Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomedelhiCM रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर...

CM रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पिंजरापोल गौशाला में की पूजा-अर्चना

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की और गौ सेवा में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सेवा और राष्ट्र गौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिक प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक वार्ड से निगम पार्षद श्री सुमन कुमार गुप्ता समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री जी के समर्पण को सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित किया है। देश की सेवा का सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के दौरान उन्होंने बिना किसी अवकाश के निरंतर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके विजन के कारण ही आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

महिला मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी की पहलों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की लगभग प्रत्येक योजना के केंद्र में महिला सशक्तीकरण की भावना दिखाई देती है। करोड़ों शौचालयों के निर्माण से महिलाओं को सम्मान मिला, वहीं ‘उज्ज्वला योजना’ ने माताओं और बहनों के जीवन से धुएं की परेशानी दूर कर उनके जीवन को अधिक सुगम बनाया है। साथ ही ‘मुद्रा योजना’, ‘पीएम स्वनिधि’ और ‘ड्रोन दीदी’ जैसी दूरदर्शी पहलों के माध्यम से देश की लाखों महिलाओं और युवतियों को उद्यमिता और स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश की आधी आबादी की ओर से वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में भारत ‘विकसित राष्ट्र’ बनने के अपने लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेगा। अंत में उन्होंने दोहराया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र से प्रेरणा लेकर दिल्ली सरकार भी ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Partners: amunra casino lemon casinozer lemon casino https://wazambaitalia.com/ lemon casino https://lemoncasino77.com/ lemon casino 20 free spins casinozer amunra
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments