Sunday, October 18, 2026
Google search engine
Homedelhiराहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज करवाई शिकायत, सुप्रीम कोर्ट...

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज करवाई शिकायत, सुप्रीम कोर्ट में बदसलूकी का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाले गए मार्च के दौरान कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, 12 अक्टूबर को महिला पत्रकार सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्षी दलों के मार्च की कवरेज कर रही थीं। इसी दौरान कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की गई। महिला पत्रकार ने इस संबंध में नई दिल्ली के डीसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च किया था। इसी दौरान हुई कथित घटना को लेकर महिला पत्रकार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments