Sunday, October 18, 2026
Google search engine
Homepunjabमहिला का आरोप – निहंग ने विशेष सेवा के बहाने बुलाया और...

महिला का आरोप – निहंग ने विशेष सेवा के बहाने बुलाया और कमरे में खींचकर किया रेप

पंजाब में सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले निहंग हरजीत सिंह रसूलपुर पर एक महिला ने दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को सोशल वर्कर रूप कौर के साथ जालंधर पहुंची महिला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मामले में हस्तक्षेप करने और आरोपी के खिलाफ पंथक कार्रवाई की मांग की। वहीं, रसूलपुर ने आरोपों को पुराना और झूठा बताते हुए दावा किया है कि इस मामले में उन्हें पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है।

पीजीआई में इलाज के दौरान संपर्क में आने का दावा

पीड़िता के मुताबिक, 2021 में लॉकडाउन खुलने के बाद वह इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई गई थी। वहां अरदास टीवी की लंगर गाड़ी लगी हुई थी। महिला का आरोप है कि वहां मौजूद सेवादारों ने उसके पति को हरजीत सिंह रसूलपुर के बारे में बताया और उन्हें संत महापुरुष बताते हुए बीमारी ठीक होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसका परिवार रसूलपुर से जुड़ गया और लंगर सेवा में सहयोग करने लगा।

बैसाखी के दिन कमरे में बुलाने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन रसूलपुर ने उसे विशेष सेवा मिलने की बात कहकर चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा इलाके में एक स्थान पर बुलाया। पीड़िता के अनुसार, वहां पहुंचने पर उसे एक कमरे की चाबी देकर ताला खोलने के लिए कहा गया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया गया।

कृपाण और बंदूक से धमकाने का दावा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर रसूलपुर ने बड़ी कृपाण उठाकर उसे डराया और हथियार चलाने की बात कही। महिला का दावा है कि आरोपी ने बंदूक का भय दिखाते हुए शोर मचाने पर उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस, जजों और वकीलों तक अपनी पहुंच होने की बात कहकर उसे शिकायत न करने के लिए डराया।

शिकायत वापस लेने के लिए लालच देने का आरोप

महिला के अनुसार, पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान कथावाचक बलदेव औगरा का फोन आया। महिला के मुताबिक, उसे 2 लाख रुपये देने और बच्चों को विदेश भेजने का लालच देकर शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया। पीड़िता का दावा है कि उसे रसूलपुर की ऊंची पहुंच का हवाला देकर भी डराया गया।

निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने का आरोप

पीड़िता ने आगे आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने से इनकार करने पर कथावाचक बलदेव औगरा ने उसके फोन से पारिवारिक तस्वीरें निकालकर उनमें कथित तौर पर छेड़छाड़ की और अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। महिला के मुताबिक, इस मामले में साइबर क्राइम थाने में अलग से एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments