Saturday, August 1, 2026
Google search engine
Homepunjabकिसी के पिता किसान तो कोई लाइनमैन की बेटी… पंजाब के इन...

किसी के पिता किसान तो कोई लाइनमैन की बेटी… पंजाब के इन होनहारों ने पास की UPSC; CM मान ने किया सम्मानित

पंजाब के युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। अपनी मेहनत और अटूट लगन से इस देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास करने वाले इन होनहार छात्रों और उनके माता-पिता को आज (15 जून) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खास तौर पर सम्मानित किया। पंजाब भवन में आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी सफल उम्मीदवारों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस कामयाबी को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।

किसान और लाइनमैन की बेटियों ने रचा इतिहास

इस साल यूपीएससी परीक्षा में पंजाब के ग्रामीण और मध्यम वर्गीय परिवारों से आने वाले युवाओं ने कमाल कर दिया है। पटियाला जिले के नाभा की रहने वाली सिमरनदीप कौर ने पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15 हासिल कर पंजाब में टॉप किया है। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सिमरनदीप की यह कामयाबी इस बात का सबूत है कि मेहनत के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। वहीं, पटियाला के ही राजपुरा की रसनीत कौर ने बिना किसी महंगी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में AIR 51 हासिल कर इतिहास रच दिया है। एक साधारण बिजली लाइनमैन की बेटी रसनीत की यह सफलता आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

नौकरी और संघर्ष के बीच हासिल किया मुकाम

सफलता की इस फेहरिस्त में कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपनी नौकरी के साथ या कई असफलताएं देखने के बाद भी हार नहीं मानी। फरीदकोट के सुनावरदीप सिंह मसोण ने तीसरे प्रयास में AIR 76 हासिल की है। सुनावरदीप वर्तमान में पंजाब सहकारिता विभाग में ग्रेड-बी इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा बठिंडा की नवनीत कौर ने AIR 111, फाजिल्का की आकृति सिंगला ने AIR 122 और कपूरथला के फगवाड़ा निवासी सिदक सिंह ने AIR 157 हासिल की है। सिदक सिंह को यह कामयाबी उनके छठे प्रयास में मिली है। वहीं, जालंधर की आरुषि ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम से तैयारी कर AIR 184 रैंक हासिल की है, जबकि लुधियाना के खन्ना क्षेत्र के जसकरन सिंह ने AIR 240 रैंक प्राप्त की है।

मानसिक चुनौतियों को पार कर इंस्पेक्टर के बेटे और तहसीलदार ने मारी बाजी

मोहाली के कृतिक चौधरी ने 312वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कृतिक के पिता राजीव कुमार गुर्जर पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए कृतिक ने बताया कि यह परीक्षा पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक रूप से भी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन परिवार के अनुशासन और मजबूत सपोर्ट सिस्टम ने उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाया है। इनके अलावा, होशियारपुर के लार्सन सिंगला ने AIR 936 प्राप्त कर अपनी काबलियत साबित की है। खास बात यह है कि लार्सन वर्तमान में पंजाब में ही तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं और नौकरी के साथ उन्होंने यूपीएससी में भी सफलता का परचम लहरा दिया है।

Partners: https://lemoncasino77.com/ https://amunra-gr.com/ lemon casino free spins 2024 wazamba com casino stelario sportuna smokace https://lemoncasino77.com/ smokace nine casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments