Monday, June 22, 2026
Google search engine
Homeदेशलखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग, 14 की माैत…मृतकों में अधिकतर...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग, 14 की माैत…मृतकों में अधिकतर स्टूडेंट्स

अलीगंज इलाके के पुरानिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम 14 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र इमारत के अंदर फंस गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और तेजी से बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की सूचना है। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट के माध्यम से घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमूह से कहा कि मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं। लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज का भी निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और फायरमैन ने इमारत की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 20 से अधिक छात्र भी शामिल थे। एक छात्र के बड़े भाई शकील अहमद ने कहा, “मेरा छोटा भाई अंदर फंसा हुआ है। फोन पर उससे मिला आखिरी मैसेज यह था कि वह आग और धुएं से बचने के लिए वॉशरूम की तरफ भाग रहा है।”

जब फायरमैन आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तो कुछ छात्रों को आग की लपटों से बचने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदते हुए देखा गया। घायलों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

Partners: unique casino amunra https://lemoncasino77.com/ https://stelario-de.com/ https://wazambaitalia.com/ https://ninekasyno.com/ smokace legzo amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments