Wednesday, June 24, 2026
Google search engine
HomeदेशUN में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न...

UN में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, कहा- जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक बैठक में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, था और हमेशा रहेगा। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘अरिया-फॉर्मूला’ बैठक के दौरान बोलते हुए पार्वथनेनी हरीश ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि के साथ-साथ बैठक के सह-अध्यक्ष की भूमिका पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिस सह-अध्यक्ष से निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है, उसने मंच का राजनीतिकरण करने का रास्ता चुना, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “समय की सीमाओं को देखते हुए मैं केवल इतना स्पष्ट करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है।”

बैठक के बाद हरीश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने सह-अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए भी निष्पक्षता नहीं बरती और भारतीय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर को लेकर अनावश्यक टिप्पणियां कीं।

इससे पहले नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर युद्ध जैसी स्थिति की चेतावनी दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान के ऐसे बयान उसकी आंतरिक समस्याओं, विफलताओं और मानवाधिकार संबंधी मुद्दों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के इन निराधार और भ्रामक दावों को पूरी तरह खारिज करता है। भारत ने एक बार फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर उसका रुख स्पष्ट और स्थिर है तथा यह मामला पूरी तरह भारत का आंतरिक विषय है।

Partners: https://ninecasinoceske.com/ https://es-wazamba.com/ lemon casino verde casino stelario casinoly nine casino https://ninecasinoit.com/ amunra lemon casino
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments