Friday, June 26, 2026
Google search engine
Homeदेशरामगढ़ में भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में सात लोगों की...

रामगढ़ में भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर में सात लोगों की मौत, एक गंभीर

रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मृतक ताशा पार्टी के सदस्य थे। वे मुहर्रम पर्व के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन (जेएच-02क्यू-8268) गोला से ताशा पार्टी के सदस्यों को लेकर रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान लारी बुध बाजार स्थित होटल सम्राट के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक (जेएच-02एए-4786) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों में दो युवक रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव तथा पांच कुजू के बलसगरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

वहीं, हादसे के कारण शुक्रवार तड़के तक रामगढ़-बोकारो मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Our Best Partners: nomini casino king billy casino jogos do tigrinho Lucky Jet oʻynang: 1Win Ozbekistondagi eng yaxshi onlayn kazino 2024 nyt dansk casino casino nopea kotiutus estratégia para jogar fortune ox nettikasinoita lucky jet demo version paf joulukalenteri
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments